कैम्प उड़ाने की साजिश नाकाम.. नक्सलियों को जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब.. देखें वीडियो

नारायणपुर । नारायणपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देशी बम दागे हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने लगातार BGL रॉकेट लांचर दागे हैं। हालांकि हमले में सुरक्षा बलों को किसी प्रकार की हानी नहीं हुई है। सभी जवान सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, घटना कोहकामेटा थाना इलाके का है। दरअसल, यहां जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला किया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए एक्सचेंज फायर किया। जवानों को भारी पड़ता देख​ माओवादी वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपो को अलर्ट कर दिया गया। एसपी प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है।

Spread the word

You may have missed