उसलापुर रेलवे स्टेशन के लिए प्रशासन व रेलवे वैकल्पिक व्यवस्था करे-सिन्हा

कोरबा 06 अप्रैल। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद विनोद सिन्हा ने रेल प्रबंधन व जिला प्रशासन बिलासपुर को एक पत्र लिखकर बिलासपुर जंक्शन से उसलापुर जंक्शन तक यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने हेतु एक पत्र के माध्यम से मांग किया है कि छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार के लाखों लोग निवास करते हैं उनके लिए कटनी रूट से अमरकंटक गोंदिया बरौनी दुर्ग छपरा व अन्य ट्रेनें जो कटनी रूट में चलती है सभी ट्रेनों का संचालन उसलापुर जंक्शन से की जा रही है जिसके चलते बिलासपुर जंक्शन से उसलापुर जंक्शन तक कोई भी साधन नहीं होने से आम यात्रियों को जो प्रतिदिन हजारों की संख्या में कटनी रूट की ट्रेनें में यात्रा करने के लिए उसलापुर जंक्शन जाते हैं ऑटो द्वारा 250 से 500 जबरन वसूली की जा रही है बिलासपुर शहर में सिटी बसे तो चलाई जा रही है लेकिन उसलापुर रेलवे जंक्शन तक कोई भी सिटी बसें नहीं चलाई जा रही है जिससे हजारों यात्रियों की जेब प्रतिदिन कट रही है तथा भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

सिन्हा ने आगे बताया कि बिलासपुर रेलवे के जीएम व डीआरएम को पत्र लिखकर मांग किया है कि बिलासपुर रेलवे जंक्शन से कटनी रूट की ट्रेनें पकडऩे के लिए यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए बिलासपुर से पेंड्रा रोड तक लोकल ट्रेनें चलाई जाए ताकि उस रूट की यात्रियों को अप.डाउन समय सारणी के अनुसार पेंड्रा से बिलासपुर जंक्शन सुगम तरीके से यात्रियों का यात्रा सफल हो ऐसी वैकल्पिक व्यवस्था तत्काल किया जाए। सिन्हा ने आगे बताया कि कलेक्टर बिलासपुर जिला प्रशासन से भी मांग किया गया है कि बिलासपुर रेलवे जंक्शन से उसलापुर रेलवे जंक्शन भाया बस स्टैंड से ट्रेनों की समय सारणी के अनुसार अप. डाउन हेतु सिटी बसों का संचालन कराया जाए ताकि हजारों की संख्या में आम यात्रियों का प्रतिदिन आवागमन सुनिश्चित हो सके। सिन्हा ने आगे बताया कि यात्रियों को तत्काल वैकल्पिक सुविधा हेतु रेलवे बोर्ड चेयरमैन तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को भी यात्रियों की समस्या का समाधान हेतु पत्र भेजा गया है। सिन्हा ने सभी राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों से भी अपेक्षा की है कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन से उस्लापुर रेलवे जंक्शन तक यात्रियों की सुविधा के लिए अपने स्तर से भी प्रयास करने की अपील की है।

Spread the word

You may have missed