भोजपुरी लोक गायिका शारदा सिन्हा का निधन, देश में शोक

नईदिल्ली 6 नवम्बर। भोजपुरी की लोकगायिका के तौर पर देश-दुनिया में पहचान बनाने वाली शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

शारदा सिन्हा लम्बे वक़्त से बीमार थी। फिलहाल उन्हें दिल्ली के एम्स में दाखिल कराया गया था। यहाँ उन्हें वेंटिलेंटर पर रखा गया था। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

Spread the word

You may have missed