IMG-20210417-WA0027
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

रायपुर 17 अप्रैल। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी हॉस्पिटल में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लग गई।

सूत्रों की माने तो सीलींग के अंदर से आग भड़की उसके बाद आईसीयू में लगे ऑक्सीजन सप्लाई की पाइप को उसने अपने लपेटे में ले लिया जिस कारण आग तेजी से भड़क गई।

बताया जाता है कि एकाएक घटी इस घटना में हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ सारा स्टाफ मरीजों को बचाने दौड़ पड़े और मरीजों को बाहर निकालने में जुट गए।
बताया जाता है कि एकाएक घटी इस घटना में वेंटिलेटर पर पड़े एक मरीज को के शायद नही बचा पाए है।

हालांकि अभी तक किसी मौत की पुष्टि नहीं हो पाई है। आनन-फानन में मरीजों को अन्य जगह शिफ्ट किया गया है।

दमकल कर्मियों ने काफी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया है,इस दौरान मरीजों के परिजनों में भी हड़कंप मचा रहा।

Spread the word