apple store
R.O. No. 13952/23

 रायपुर-    रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित एप्पल स्टोर में दुकान का शटर तोड़कर करीब 70 मोबाइल चोरी कर लिए गए। रविवार सुबह 7:30 बजे दुकान मालिक को शटर टूटे होने और सामान गायब होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) तारकेश्वर पटेल ने बताया कि, शुरुआती तौर पर 70 मोबाइल चोरी होने की जानकारी है। दुकान से चोरी हुए सामानों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही चोरी करने वालों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है।

Spread the word