rajyautsaw
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य शासन ने इसके लिए मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। अलग-अलग जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक कार्यक्रमों में शामिल होकर आयोजन का हिस्सा बनेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

इस साल राज्योत्सव की थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई है। कार्यक्रमों में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे, जबकि शासन की कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन को मुख्य अतिथियों से चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिलासपुर में अरुण साव, दुर्ग में विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

जारी सूची के अनुसार, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और दुर्ग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। जांजगीर-चांपा में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को जिम्मेदारी दी गई है। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सरगुजा में रामविचार नेताम, कांकेर में केदार कश्यप, कोरबा में लखनलाल देवांगन और जशपुर में श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में दयालदास बघेल, सूरजपुर में लक्ष्मी राजवाड़े, गरियाबंद में टंकराम वर्मा, राजनांदगांव में गजेंद्र यादव और बीजापुर में गुरु खुशवंत साहेब को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

 

इन जिलों में सांसदों को मिली जिम्मेदारी

राज्योत्सव के लिए कई जिलों में सांसदों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। बलौदाबाजार-भाटापारा में बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, कबीरधाम में संतोष पांडेय, बलरामपुर-रामानुजगंज में चिंतामणि महाराज और महासमुंद में रूपकुमारी चौधरी कार्यक्रम में शामिल होंगे।   सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया, सक्ती में कमलेश जांगड़े, दंतेवाड़ा में महेश कश्यप, बालोद में भोजराज नाग, सुकमा में देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में लक्ष्मी वर्मा को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है।

 

विधायकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

कुछ जिलों में विधायकों को राज्योत्सव कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया गया है। कोरिया में भैयालाल राजवाड़े, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में अजय चंद्राकर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में रेणुका सिंह और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में अमर अग्रवाल शामिल होंगे।

वहीं, कोंडागांव में लता उसेंडी, नारायणपुर में विक्रम उसेंडी और बस्तर में किरण देव को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य शासन ने जिला प्रशासन को आयोजन की गरिमा बनाए रखने और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

1 से 3 नवंबर तक रोशनी से जगमगाएंगे सरकारी भवन

राज्योत्सव के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 1 से 3 नवंबर तक सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग अपने बजट से व्यवस्था करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली इस सजावट के जरिए राज्य स्थापना दिवस के उत्सव का माहौल तैयार किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थलों पर सरकारी विभाग अपनी उपलब्धियों, प्रमुख योजनाओं और सफल परियोजनाओं की जानकारी देने वाली प्रदर्शनियां लगाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवसर मिलेगा और सरकारी योजनाओं से जुड़े हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

Spread the word