R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 4 जून से शुरू हो गये हैं। वहीँ, आवेदन की अंतिम तारीख 27 जून है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इन पदों पर भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को ली जाएगी। 28 से 30 जून तक समय त्रुटि सुधार होगा। इन पदों के लिए 12 पास युवा आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जायेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

Spread the word