WhatsApp-Image-2024-08-12-at-10.27.56-PM-860x484_copy_450x213
R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

जगदलपुर. जगदलपुर के निकट ग्राम नकटी सेमरा में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां युवक ने घरेलु विवाद के चलते अपनी मौसी और मौसेरे भाई को लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजन युवक के नशे की लत से परेशान थे.

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने आरोपी रिक्की दास को नशे की लत छुड़ाने के लिए रखा था. सोमवार को मौसी और मौसेरा भाई युवक को खाना देने गए.लेकिन युवक अचानक उग्र हो गया और मौसी और मौसेरे भाई देवानंद हीरा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घटना में भाई का सर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि घायल मौसी चपला दास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना स्थल पर पहुंची बोधघाट पुलिस ने आरोपी युवक रिक्की दास को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Spread the word