कपिलेश्वर नाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

कोरबा 25 मार्च। आरएसएस नगर स्थित कपिलेश्वर नाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में ब्रज मंडल के आचार्य कृष्ण गौड़ शास्त्री ने कथा वाचन किया और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का विस्तार से वर्णन किया।

इस आयोजन का नेतृत्व कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल की अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सुधा झा ने किया। महिला मंडल एवं अन्य श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे भव्य और सफल बनाया। सोमवार की शाम, कथा के अंतिम दिवस वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन-पूजन संपन्न हुआ। यज्ञ में सम्मिलित हुए श्रद्धालुओं ने सर्वकल्याण एवं पर्यावरण शुद्धि की कामना की। वैदिक मंत्रों की दिव्य ध्वनि और हवन से उठने वाली सुगंध ने वातावरण को पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। यज्ञ के आचार्य ने हवन के धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का माध्यम है, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ बनाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से हवन और यज्ञ की परंपरा को बढ़ावा देने एवं इसके महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और धार्मिक उत्साह एवं आस्था के साथ कथा एवं हवन में सहभागिता की।

नववर्ष संवत्सर पर जिले में होंगे आयोजन
वर्ष प्रतिपदा और नववर्ष संवत्सर का स्वागत करने को लेकर जिले का हिंदू जनमानस तैयार है। चौत्र शुक्ल प्रथमा को कई आयोजन नगर से लेकर जिले में किए जाने हैं। इसके लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। असंख्य लोगों को जिम्मेदारी मिली है।

Spread the word

You may have missed