एक करोड़ का इनामी नक्सली चलपती मुड़भेड़ में हुआ ढेर

रायपुर 21 जनवरी। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई लगातार जारी है। केंद्र से समन्वय के साथ साय सरकार एक के बाद एक बड़े ऑपरेशन चला रही हैं। गरियाबंद में भी एक बड़े ऑपरेशन को लॉन्च किया गया, जिसमें जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और सभी का शव बरामद कर लिया गया है। इसमें हार्डकोर नक्सली चलपति शामिल है। इस घटना की पुष्टि गरियाबंद एसपी ने की है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद के भालूडिक्की के जंगल में कल रात से जारी मुठभेड़ में जवानों ने हार्डकोर नक्सली चलपति को ढेर कर दिया है। सूत्रों की मानें तो चलपति पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था। बताया जा रहा है कि चलपति उड़ीसा का प्रमुख नक्सली था। फिलहाल चलपति के मारे जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की टीम शिनाख्त में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम को गरियाबंद के जंगलों में बड़े नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर करीब 700 जवानों की टीम को जंगल की ओर रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जवानों ने 14 नक्सलियों को ​मार गिराया। कहा जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

Spread the word

You may have missed