इंटक के प्रदेश स्तरीय बैठक में शामिल हुए जिले के पदाधिकारी

कोरबा 5 फरवरी। प्रदेश इंटक की 42वीं कार्यकारिणी समिति की बैठक राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई। इसमें छत्तीसगढ़ इंटक के सभी केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन मरकाम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं अमरजीत चावला प्रदेश संगठन मंत्री ने की। इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह और इंटक के प्रदेश पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में संगठनात्मक, आर्थिक के साथ विभिन्न मुद्दों में सकारात्मक चर्चा हुई।

इस सम्मेलन में कोरबा इंटक से जयप्रकाश यादव बिलासपुर संभाग प्रभारी व महासचिव इंटक बालको, श्यामू जायसवाल जिलाध्यक्ष इंटक, विजय ठाकुर यूथ इंटक जिलाध्यक्ष, रमेश जांगिड़, विमलेश साव, यशवंत लदेर, अनिल जाटवर, एस.एन. चंद्रा, नितिन चंदेल, संजय श्रीवास, पारस यादव, राकेश यादव, अरविंद साहू, सोमेंद्र शामिल हुए।

Spread the word

You may have missed