हेमंता के हाथ होगी असम की कमान.. भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय

गुवाहाटी 9 मई 2021। हेमंता बिस्वा सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक अब से कुछ देर पहले संपन्न हुई। इस बैठक के पहले ही निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल ने राज्यपाल को इस्तीफ़ा सौंप दिया था।

सर्वानंद और हेमंता बिस्वा सरमा ये वो दो नाम थे जिन्हें लेकर भाजपा आलाकमान तक असमंजस में था। कल नई दिल्ली में दोनों की मौजुदगी में बैठक हुई थी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा जनरल सेक्रेटरी बी संतोष मौजुद थे।

असम भाजपा विधायक दल की बैठक के बतौर पर्यवेक्षक भाजपा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सर्वसम्मति से हेमंता बिस्वा सरमा के विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी सार्वजनिक की।

Spread the word

You may have missed