सीएम नहीं चुन पा रहे, कैसे चलाएंगे सरकार?

न्यूज एक्शन। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन परिणाम आने के चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री का चयन नहीं हो पाया है और दावेदारों में एक दूसरे को पीछे छोडऩे का दौर चल रहा है। चर्चा है कि जब चार दिन बाद भी मुख्यमंत्री नहीं चुन पा रहे तो आने वाले दिनों में सरकार कैसे चलाएंगे। मुख्यमंत्री पद के दावेदार अगर सीएम नहीं बनते हंै तो निश्चित तौर पर कांग्रेस की पुरानी बीमारी आपसी खींचतान के शुरू होने का खतरा पैदा हो जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो एक दूसरे की टांग खिंचाई के कारण कांग्रेस की छवि को नुकसान तो होगा ही। जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में भी इसका असर पड़ेगा और कांग्रेस का जनघोषणा पत्र कहीं ठंडे बस्ते में न चला जाए। इस बात की चर्चा आम व खास लोगों में बनी हुई है। लोगों के बीच मुख्यमंत्री को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ अब इस बात की भी चर्चा होने लगी है। मुख्यमंत्री चयन करने में इतनी देर लग रही है तो आखिर सरकार को कैसे चलाएंगे।

Spread the word

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *