घायल बाज को बचाया रेस्क्यू टीम ने

कोरबा 04 जून। कृष्णा नगर क्षेत्र में एक स्थान पर घायल स्थिति में बाज पक्षी मिला है। रेस्क्यू टीम ने उसे बचा लिया। उसे वन विभाग के हवाले किया गया है।

वन परिक्षेत्र कोरबा के अंतर्गत कृष्णानगर में रहने वाले दीपक दास महंत के यहां बाज पक्षी आया हुआ था। उसकी स्थिति असामान्य थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। मामले की जानकारी वाईल्ड लाईफ रेस्क्यू टीम को दी गई। कुछ देर बाद प्रभारी जितेन्द्र सारथी यहां पहुंचे। उन्होंने पक्षी की हालत देखने के साथ उसे पहले पानी पिलाया। कुछ हलचल होने पर खाने की चीज दी गई। कुछ देर तक यह क्रम चलते रहा। इस पर भी वह उडऩे लायक नहीं हो सका। तब पक्षी को एक कार्टून में रखने के साथ उसे वन विभाग के हवाले किया गया। बताया गया कि आगे की चिकित्सा वैटनरी विभाग के द्वारा की जाएगी। ताकि पक्षी सही स्थिति में हो सके।

Spread the word

You may have missed