एक-एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी भारतीय जनता पार्टी: लखनलाल देवांगन

कोरबा 06 सितंबर। कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्व महापौर लखन देवांगन भारतीय जनता पार्टी कोसाबाड़ी मंडल की बैठक हुई बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ष्एक.एक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल स्वर्णिम एवं उपलब्धियों से भरा बेमिसाल है जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है निरंतर अंतिम छोर के व्यक्ति तक उनके जीवन स्तर में कैसे बदलाव आए इस दिशा में काम किया जा रहा है। वहीं प्रदेश का संसाधन कांग्रेस के चुनाव कोष में हैं प्रदेश सरकार दस जनपथ के एटीएम के रूप में काम कर रही है प्रदेश की जनता उनके वादा-खिलाफी से अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। न हीं बेरोजगारी भत्ता दिया और ना ही स्व.सहायता समूह की कर्ज माफ किया 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा था धान का बोनस किसी को नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा की प्रदेश को कर्ज में डुबो दिया गया हैं। खादो की कालाबाजारी, बारदानों की कमी, 16 लाख आवास को छीनना, रेडी टू ईट में रोजगार छिनना इन सबके कारण पूरा प्रदेश कुशासन से त्रस्त हैं। वहीं केंद्र सरकार हर घर जल, हर व्यक्ति तक अन्न, मेक इन इंडिया मेड इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अप इंडिया, मुद्रा योजना, लागू कर रोजगार देने का काम किया। पक्का मकान, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय निर्माण जन-धन योजना, कोरोना काल में भी वैक्सीनेशन, मुक्त चावल देने का काम किया। इन सारी योजनाओं को सभी कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, महामंत्री सुमन सोनी, पंकज देवांगन, मीरा सोनी, चंदन सिंह, राम मिरी, स्वाति सोनी, पुष्प लता, कालिंद्री राठौर, तुलसी ठाकुर, गुलजार सिंह, महेंद्र देवांगन, नवल कश्यप, सुभाष राठौर, नरेंद्र पाटनवार, संजय कुमवंशी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the word

You may have missed