ज्वेलरी शॉप की महिला कर्मचारियों से 30 लाख की लूट.. गहनों से भरा ले भागे बदमाश.. घटना CCTV में कैद

रायगढ़ 3 जुलाई 2024। रायगढ़ जिले में मंगलवार रात बाइकर्स गिरोह क 2 सदस्यों ने बड़ी लूट की घटना को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम की महिला कर्मचारियों से गहनों से भरा थैला लूटकर फरार हो गये। लूटे गए गहनों की कीमत 30 से 31 लाख रुपए बताई जा रही है। इस लूट कांड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसके आधार पर पुलिस लुटेरों का पता लगाने का प्रयास पिछले 24 घंटे से कर रही है।

लूट की ये वारदात चक्रधर नगर थानांतर्गत ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद होने से ठीक पहले गहनों से भरा बैग लेकर दो महिला स्टाफ निकली थी। लेकिन बीच रास्ते में ही बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में लूट की जानकारी पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन इस लूट की वारदात के करीब 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ खास नही लग सके है। घटना की जांच कर रही पुलिस टीम द्वारा वारदात वाले स्थान व आसपास के क्षेत्र से सीसीटीवी फुटेज बरामद किया है। जिसमे नकाबपोश बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद भागते नजर आ रहे है।

चेहरे पर कपड़ा बांधे होेने के कारण उनकी पहचान नही हो सकी है। पुलिस इस वारदात को लेकर ज्वेलरी शाॅप के स्टाफ को भी शक के दायरे में रखकर घटना की जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम द्वारा सभी सस्पेक्ट के मोबाइल का सीडीआर जांच करने के साथ ही फरार आरोपियों का सुराग जुटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारीइस वारदात में शामिल आरोपियों को जल्द ही पकडकर इस वारदात से पर्दा उठाने की बात कह रहे है।

Spread the word

You may have missed