कोरबा 08 मार्च। 7 मार्च को गायत्री प्रज्ञापीठ सीएसईबी कोरबा में गायत्री महिला मंडल द्वारा नारी सशक्तिकरण की बैठक गोष्ठी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।

जिसमे आगामी 10तारीख को अखिल विश्व गायत्री परिवार की प्रांतीय प्रमुख आदर्श वर्मा के कोरबा प्रवास के कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा कर जिम्मेदारियां तय की गई। गीत संगीत एवम चर्चा परिचर्चा के साथ आगे महिला मंडल द्वारा कैसे नारी जागरण के कार्यक्रम को नई दिशा वी गति दी जाये बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया तथा क्रियाकलाप हेतु बिंदु तय किए गए। कल्याणी सिंग व वंदना सिंग हेमा शर्मा, व डा शोभना परसाई बहन के दिशा निर्देश में गोष्ठी संपन्न हुई बालको से भी बहने उपस्थित हुई।

Spread the word

You may have missed