इसरो मिशन चंद्रयान 3 में हिस्सा रही स्वाति स्वर्णकार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया सम्मानित

बिलासपुर 24 अक्टूबर। इसरो मिशन चंद्रयान अभियान में शामिल बिलासपुर की श्रीमती स्वाति स्वर्णकार ने आज राजेंद्र नगर निवास स्थान में पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी से सौजन्य भेंट की। श्री अग्रवाल ने स्वर्णकार दंपति का हृदय से स्वागत करते हुए सम्मान किया एवं श्रीमती स्वाति स्वर्णकार के योगदान को गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।मालूम हो बिलासपुर की बेटी स्वाति स्वर्णकार इसरो की मिशन चंद्रयान तीन अभियान का हिस्सा रही है।चंद्रयान-3 के धरती से उड़ने से लेकर चंद्रमा में लैंड करने तक का डाटा कलेक्ट वाली टीम में स्वाति का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने विजयदशमी के पर्व की दी बधाई

लाल बहादुर शास्त्री साल मैदान नूतन चौक सरकंडा, मेला पारा चांटीडीह में विजयादशमी के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने बिलासपुर एवं प्रदेश वासियों को बधाई देते हुए भगवान श्री राम के बताए हुए कर्तव्य पथ पर चलने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा बिलासपुर एवं प्रदेश की जनता को आसुरी शक्तियों से मुक्ति दिलाने की शुरुआत हो चुकी है। यह दशहरा आसुरी शक्तियों को आने वाले चुनाव में मतदान की आहुति से दहन कर जन जन के विकास की दीवाली लेकर आने वाला है।सभी सुखी हो,स्वस्थ रहे, सभी का कल्याण हो यही प्रार्थना है।

Spread the word

You may have missed