नशे के खिलाफ हरदीबाजार पुलिस की कार्यवाही.. 96 पाव जिप्सी अंग्रेजी शराब जप्त

कोरबा 19 अक्टूबर। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों/अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी हरदीबाजार नितिन उपाध्याय के नेतृत्व में आज दिनांक 19.10.2023 को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम जोरहाडबरी बलौदा मार्ग पर अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी विनोद कुमार बघेल पिता रामफल बघेल उम्र 40 वर्ष साकिन बुड़गहन थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा जोरहाडबरी रोड किनारे अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री करते पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 96 पाव जिप्सी अंग्रेजी शराब प्रत्येक 180 एमएल वाली शीषी में भरा कुल 17.280 लीटर कीमती 1152 रूपये को जप्त कर अपराध क्रमांक 241/2023 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम कायम कर वैधानिक कार्यवाही कि गई।

Spread the word

You may have missed