लखन को विजयी बनाने अनेक लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

कोरबा 18 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। कोरबा में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व महापौर लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी बनाया है। लखन की सरलता, सक्रियता और महापौर के कार्यकाल में किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों से स्पष्ट रूप से उन्हें लाभ मिल रहा है। आज कोरबा में चुनाव कार्यालय में मंगल चौहान के नेतृत्व में और मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अनेक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। सभी को गमछा पहनाकर कर स्वागत किया गया। भाजपा प्रवेश करने वालों में रामेश्वर, आर्यन सागर, कपिल यादव, पिंकी केंवट, छोटू सारथी, रोहन सागर, आदित्य सागर, आदेश सागर, दिनेश चौहान, राहुल सागर, चिंटू सागर, अनुराग सागर, सरवन सागर, ओम प्रकाश महंत, विजय डे, विक्रम सागर, केसर श्रीवास, दीपक सहित अनेको महिलाओं ने क्रमशः भाजपा प्रवेश कर भगवा गमछा धारण किया।

Spread the word

You may have missed