भक्तों का रैला उमड़ा महाशिवरात्रि पर, शिवालयों में हुई पूर्जा अर्चना

कोरबा 18 फरवरी। शनि प्रदोष और सिद्धि योग के बीच महाशिवरात्रि पर्व आज सभी क्षेत्रों में अतीव आस्था और परंपरा के साथ मनाया जा रहा है। ब्रम्हमुहूर्त से मंदिरों में भक्तों की आहट हुई और इसके बाद पूजा अर्चना का सिलसिला प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में उपस्थिति सुनिश्चित की। अनेक स्थानों पर इस पर्व के उपलक्ष्य में भोग भण्डारा के आयोजन भी किये गये।

पौराणिक मान्यताओं के अंतर्गत यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के महामिलन से जुड़ा हुआ है। अतीत की यादों को ताजा करते हुए महाशिवरात्रि पर्व पर औद्योगिक शहर और जिले में विभिन्न अनुष्ठान किये गये। कोरबा के पुराने शहर से लेकर अनेक बस्तियों कालोनियों के साथ.साथ उपनगरीय क्षेत्रोंए कस्बों और ग्रामीण अंचल में यह पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। लगभग सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई। यहां पर भक्तों ने परंपरागत विधि विधान से भगवान की पूजा अर्चना की। फल.फूल और अनेक सामाग्री से अभिषेक करने के साथ नैवैद्य अर्पित किया गया। मंदिरों में भक्तों के समूह के द्वारा भजन-कीर्तन और अखण्ड मानस पाठ भी किये जा रहे है। इसके साथ भगवान के नए विग्रह की स्थापना भी मंदिरों में कराई जा रही है। सामाजिक संगठनों के सहयोग से कुछ शिवालयों में भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। बढ़ती हुई भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्ष और अन्य स्तर पर प्रबंध किये गए। श्रद्धालुओं ने समय के साथ बदलती इस तरह की कोशिशों के लिए प्रबंधन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the word

You may have missed