भुलसीडीह में संपत्ति विवाद पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 21 अक्टूबर। रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम भुलसीडीह में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ग्राम भुलसीडीह में पिछले दिनों आरोपी बुद्धुराम कंवर ने अपने छोटे भाई वेद राम कंवर के गर्दन के पीछे वार कर दिया था। इस घटना में वेद राम गंभीर रुप से घायल हो गया था। आरोपी ने अपने मंझले भाई की जमीन भी हड़प ली है जबकि मौत के बाद उसके घर पर भ कब्जा कर लिया है और अब छोटे भाई की संपत्ति हड़पना चाहता है। आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त कर लिया गया है।

Spread the word

You may have missed