कोल इंडिया में 28 से हड़ताल, अधिकारियों ने बुलाई बैठक

कोरबा 21 मार्च। कोल इंडिया में 28 व 29 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कोयला कामगारों ने आह्वान किया है। इस हड़ताल में भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन शामिल नहीं होगा। अन्य संगठन हड़ताल की तैयारी में लगे हुए हैं। जिसको देखते हुए आज से अधिकारियों ने यूनियन प्रतिनिधियों की अलग-अलग बैठक बुलाई है। जिसमें कोयला कामगारों को सहयोग करने के लिए कहा जाएगा।   

ज्ञातव्य है कि श्रमिक संगठन श्रम नीति सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की बात कही थी। यह हड़ताल लगातार टलता चला आ रहा था। अब कोयला कामगार 28 व 29 मार्च को हड़ताल पर जाएंगे। अधिकारी भी अब हड़ताल को देखते हुए उत्पादन पर असर न पड़े इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। आज केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व में यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक ली गई। जिसमें अधिकारियों ने कहा कि उत्पादन पर असर न पड़े इसके लिए कामगारों को प्रयास करना होगा। इसी तरह शाम एसईसीएल कोरबा एरिया में बैठक बुलाई गई है। इसमें दीपेश मिश्रा, धर्मा राव, गोपाल नारायण सिंह, किशोर सिन्हा, सुरेंद्र मिश्रा, ए.विश्वास, श्रीनिवास स्वाइन, अशोक सूर्यवंशी, अनूप सरकार व जनकदास कुलदीप मौजूद रहेंगे।

Spread the word

You may have missed