स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरायी, चार पुलिस कर्मी घायल

कोरबा 11 जनवरी। वाराणसी और झारखंड को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे संया 130 में हादसों का सिलसिला जारी है। अलग-अलग कारणों से हाईवे पर दुर्घटनाएं हो रही है। आज सुबह जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर हुई दुर्घटना में 4 पुलिस कर्मियों को सामान्य चोट आई। संबंधितों को प्राथमिक चिकित्सा दिलाई गई है।

जानकारी के अनुसार दर्री थाना के पुलिस कर्मियों को लेकर लौट रहा स्कार्पियो वाहन मोरगा के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आज सुबह 6 बजे हुई दुर्घटना में महिला एएसआई अनिता खेस, महिला आरक्षक शीतला, आरक्षक ह्रश्वयारे और वाहन चालक को सामान्य चोटें आई हैं। खबर मिली कि दर्री क्षेत्र की अपचारी नाबालिग लड़की को न्यायालय के आदेश पर अबिंकापुर बालिका संप्रेक्षण गृह पहुंचाने के लिए यह दल निजी वाहन से गया हुआ था। नाबालिग को छोड़ कर ये लोग वापस लौट रहे थे कि अनियंत्रित वाहन सड़क से उतर कर पेड़ से टकरा गया। घटना में वाहन में सवार पुलिस कर्मियों को मामूली चोट आई। स्थानीय स्तर पर सूचना देने के साथ पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनकी चिकित्सा की गई और छुट्टी कर दी गई।

टी आई दर्री थाना ने बताया कि लंबी दूरी का सफर करने के साथ पुलिस कर्मी लौट रहे थे। मोरगा क्षेत्र में आवाजाही के दौरान चालक को एकाएक झपकी आने से वाहन सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराया। संबंधितों को सामान्य चोटें आई है। कुशलक्षेम जानने के साथ अधिकारियों को इस बारे में वास्तविक स्थिति से अवगत कराया गया।

Spread the word

You may have missed