किशोरी के अगवा मामले में डी. कम्पनी ने पुलिस को उलझाया

कोरबा 19 जुलाई। बांकीमोंगरा के एक स्थान से इसी महीने एक किशोरी को युवक ने अगवा कर लिया। परिजनों ने इस बारे में थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है। 363 का प्रकरण दर्ज करने के साथ पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस सिलसिले में पुलिस पार्टी के साथ डी कंपनी के द्वारा हुज्जतबाजी की गई। उल्टे अब खुद को पीड़ित बताकर अधिकारियों से मिलने की मानसिकता बनायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार कोयलांचल बांकीमोंगरा में निवासरत एक किशोरी जुलाई के दूसरे सप्ताह में लापता हो गई। उसके परिजनों ने यहां वहां तलाश की। कोई नतीजे नहीं आने पर इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अपहरण का मामला पंजीबद्ध करने के साथ जांच तेज की। पुलिस ने बताया कि इस दौरान कई तरह के इनपुट प्राप्त हुए। इस आधार पर एक युवक की भूमिका का पता चला। उसके नहीं मिलने पर संपर्क में बने डी कंपनी तक पुलिस ने अपनी पहुंच बनानी तय की। बताया गया कि बांकीमोंगरा के विवादित स्लम इलाके में पुलिस की टीम जरूरी पड़ताल के लिए पुलिस पहुंची तो संबंधित लोगों के शुभचिंतकों ने रास्ता रोका। कई तरह की चुनौती दी और पुलिस के साथ हुज्जतबाजी करने का प्रयास किया। इस स्थिति में पुलिस की कार्रवाई बाधित हुई। जानकारी मिली है कि अब अपने आपको साफ सुथरा बताने के लिए डी कंपनी से जुड़े लोग नई साजिशे तैयार कर रहे हैं। इसके अंतर्गत उनकी योजना पुलिस विभाग के अधिकारियों से मिलकर खुद को पीड़ित प्रचारित करने की है। ताकि मामले को उलझाया जा सके और किशोरी को अपहृत करने वाले को राहत पहुंचाई जा सके।

Spread the word

You may have missed