कमल किशोर बनाये गए युवा कांग्रेस ग्रामीण संयोजक

कोरबा 26 अप्रैल। युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी के के शास्त्री व प्रदेश अध्यक्ष अनूप वर्मा व प्रदेश समन्वयक मुकेश कश्यप एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज सोनी व सोशल मीडिया जिला सयोजक मितेश यादव ए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के द्वारा छत्तीसगढ में संगठन की नई लिस्ट जारी की है। जिसमे कमल किशोर चन्द्रा को बिलासपुर जोन अंतर्गत कोरबा ग्रामीण संयोजक नियुक्त किया गया हैए जिससे कोरबा जिला युवा कांग्रेस में हर्ष व्याप्त है।

चूंकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में वर्तमान समय मे कांग्रेस का सारा जोर युवाओं पर दिख रहा है। यूथ कांग्रेस को मजबूत करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश यूथ कांग्रेस सोशल मीडिया नेतृत्व ने प्रदेश के कई युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद सौपा है।

Spread the word

You may have missed