छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : सुश्री पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, सुश्री रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
रायपुर, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापनाएं जारी की हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।वर्ष 2012 बैच की आईएएस अधिकारी Pushpa Sahu को सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले 6 मई 2026 को जारी आदेश में भी उन्हें इसी पद पर पदस्थ किया गया था, जिसे आंशिक संशोधन करते हुए आगामी आदेश तक प्रभावी रखा गया है।वहीं वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी Roktima Yadav को जिला कोरिया का नया कलेक्टर बनाया गया है। इससे पहले जारी आदेश में उन्हें आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्त किया गया था, लेकिन संशोधित आदेश के तहत अब उन्हें कलेक्टर, जिला-कोरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा वर्ष 2019 बैच की आईएएस अधिकारी Rita Yadav को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। शासन के अनुसार, उनके पदभार ग्रहण करते ही यह पद वरिष्ठ वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष माना जाएगा।

