पश्चिम बंगाल में BJP का पहला CM कौन.? भाजपा के सामने अब चयन की कठिन चुनौती..!

यहाँ जानिए सभी बड़े 5 दावेदार के नाम और उनकी पृष्ठभूमि

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल का किला फतह कर लिया है। यहां विधानसभा चुनाव जीतना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन अब इससे भी बड़ी चुनौती भाजपा के सामने आ गई है। वह चुनौती है बंगाल के प्रथम भाजपा मुख्यमंत्री का चयन। बंगाल में भाजपा के पांच कद्दावर चेहरे हैं। यह सभी पांच नेता प्रभावशाली और मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य है।

BJP ने बंगाल चुनाव से पहले CM चेहरे का ऐलान नहीं किया था। अमित शाह ने कहा था _”BJP बंगाल के बेटे को मुख्यमंत्री बनाएगी”। वोटों की गिनती के बाद अब ये नाम सबसे आगे हैं:

*1. सुवेंदु अधिकारी – सबसे मजबूत दावेदार*
– *पद*: नेता प्रतिपक्ष, पश्चिम बंगाल विधानसभा
– *सीट*: नंदीग्राम + भवानीपुर – ममता बनर्जी के खिलाफ दोनों जगह से लड़े
– *पृष्ठभूमि*:
    – पहले ममता बनर्जी के बेहद करीबी और TMC सरकार में मंत्री रहे।
    – 2020 में BJP में शामिल हुए। 2021 में नंदीग्राम से ममता को हराया था
    – मेदिनीपुर के बड़े राजनीतिक परिवार से। पूर्वी मेदिनीपुर में मजबूत पकड़।
– *क्यों दावेदार*: ममता को सीधी टक्कर देने वाले एकमात्र नेता। “ममता बनाम सुवेंदु” की जंग फिर सुर्खियों में

*2. दिलीप घोष – संगठन का चेहरा*
– *पद*: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, BJP बंगाल
– *सीट*: खड़गपुर सदर से उम्मीदवार
– *पृष्ठभूमि*:
    – RSS पृष्ठभूमि। 2015-2021 तक बंगाल BJP अध्यक्ष रहे।
    – उनके नेतृत्व में BJP 2019 लोकसभा में 18 सीटें जीती थी।
    – मेदिनीपुर से सांसद रह चुके हैं।
– *क्यों दावेदार*: जमीनी संगठन पर पकड़। आक्रामक हिंदुत्व छवि।

*3. स्वपन दासगुप्ता – बुद्धिजीवी चेहरा*
– *पद*: पूर्व राज्यसभा सांसद
– *सीट*: दक्षिण कोलकाता की राशबेहारी विधानसभा सीट
– *पृष्ठभूमि*:
    – प्रसिद्ध पत्रकार और लेखक। पद्म भूषण से सम्मानित।
    – राज्यसभा में BJP की तरफ से मनोनीत हुए थे।
– *क्यों दावेदार*: शहरी मध्यम वर्ग और बुद्धिजीवियों में स्वीकार्यता।

*4. अग्निमित्रा पॉल – महिला चेहरा*
– *पद*: BJP महिला मोर्चा की बड़ी नेता
– *सीट*: आसनसोल से टिकट
– *पृष्ठभूमि*: फैशन डिजाइनर से नेता बनीं। 2021 में आसनसोल दक्षिण से विधायक बनीं।
– *क्यों दावेदार*: BJP ने 11 महिला उम्मीदवार उतारे थे। महिला CM का दांव चल सकती है।

*5. रुद्रनील घोष – सेलिब्रिटी चेहरा*
– *पद*: अभिनेता-राजनेता
– *सीट*: हावड़ा की शिवपुर सीट
– *पृष्ठभूमि*: बंगाली फिल्मों के जाने-माने अभिनेता। 2021 से BJP में।

*फैसला कब?*
BJP में CM का फैसला विधायक दल की बैठक में होता है। केंद्रीय नेतृत्व की मुहर आखिरी होती है। भाजपा को विशाल बहुमत मिल गया है। अब 1-2 दिन में सी एम का नाम फाइनल होगा।

Aapko बता दें की BJP ने चुनाव “सामूहिक नेतृत्व” में लड़ा। इसलिए जीत के बाद ही CM तय होना है। बावजूद इसके सुवेंदु अधिकारी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि पूरी लड़ाई उनके इर्द-गिर्द रही है।

Spread the word

You may have missed