स्थापना दिवस पर कई क्षेत्रों में भाजपा के ध्वज लगाए गए

कोरबा 07 अपै्रल। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 14 अमरैया पारा, चिमनीभट्टा, रेलवे कॉलोनी में मनाया गया। यहां पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाया गया।

इस दौरान वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रभा टीकम राठौर, सुकेश दलाल, सुशील वर्मा, कृष्णा वैष्णव, मनोहर राव, अंकु शर्मा, हर्ष राठौर एवं अन्य कार्यकर्ताओ के द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम को सफलता प्रदान की गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन से प्राप्त निर्देशों के अंतर्गत यह कोशिश की गई। इसके तहत सभी क्षेत्रों में इस तरह का काम किया गया। 6 अप्रैल से शुरू हुआ अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान कई गतिविधियां होंगी। संगठन की विचारधारा, नीतियों के साथ ही प्रदेश और केंद्र की सरकार की योजनाओं के बारे में जन सामान्य को अवगत कराया जाएगा।

Spread the word

You may have missed