युवा नेता बद्री ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का किया आत्मीय स्वागत

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल ने युवाओं में भरा जोश, कहा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही संगठन की असली पहचान

कोरबा 10 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के प्रथम कोरबा आगमन पर युवा नेता बद्री अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक ढंग से फूलमालाओं और नारों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए और क्षेत्रभर में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

राहुल टिकरिहा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा पर टिका है। उन्होंने कहा, “संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता हैं, जो गांव-गांव और बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।”

प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो आने वाले दिनों में प्रदेश के हर कोने में युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाएगा।

बद्री अग्रवाल ने कहा कि राहुल टिकरिहा जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के आगमन से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों के युवा भी अब राजनीति और सामाजिक सरोकारों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने एक स्वर में पार्टी के विजय संकल्प को दोहराया और प्रदेश नेतृत्व के साथ कदम से कदम मिलाने का संकल्प लिया।

Spread the word

You may have missed