क्षेत्रीय सम्मेलन के साथ एटक ने बनाई नई कार्यकारिणी


कोरबा 09 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड दीपिका क्षेत्र में ट्रेड यूनियन एटक का क्षेत्रीय सम्मेलन स्नेह मिलन प्रगति नगर में हुआ। सम्मेलन में दीपिका क्षेत्र के सदस्यों की सहमति से जीत सिंह को क्षेत्रीय अध्यक्ष, सत्येंद्र मिश्रा को कार्यवाहक अध्यक्ष, विनोद कुमार यादव को क्षेत्रीय सचिव, आर एन राजवाड़े को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। क्षेत्रीय समिति में 14 पदाधिकारी एवं 17 कार्यकारिणी सदस्यों सहित 31 साथियों की समिति बनाई गई है।

सम्मेलन में हमारे केंद्रीय महामंत्री अजय विश्वकर्मा, केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, गेवरा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एल पी अघरिया की उपस्थिति में संपन्न हुआद्य सम्मेलन के पश्चात पूर्व क्षेत्रीय सचिव एस के त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान विदाई दी गई। नवनियुक्त सचिव विनोद यादव ने बताया कि सदस्यता विस्तार के साथ सत्यापन की दिशा में महत्वपूर्ण काम किए जाएंगे। समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता होगी।

Spread the word

You may have missed