कोसाबाड़ी में वेंडिंग जोन विस्तार कार्य मे तेजी, निर्माण में बाधा बन रहे ठेलो को हटाया निगम ने

कोरबा : नगर निगम क्षेत्र में फुटकर व्यापारियों के लिए लगातार वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है, ताकि उन्हें एक व्यवस्थित और सुरक्षित जगह पर कारोबार करने की सुविधा मिल सके। इसी कड़ी में कोरबा के कोसाबाड़ी क्षेत्र में भी वेंडिंग जोन का निर्माण किया गया है, जिसका अब विस्तार किया जा रहा है।

कोरबा नगर निगम फुटकर व्यापारियों को अस्थाई जगह से हटाकर व्यवस्थित ढांचे में कारोबार करने का मौका दे रहा है। निगम द्वारा शहर के कई हिस्सों में टिन शेड के साथ वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं। इनमें व्यापारियों को उचित स्थान और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कोसाबाड़ी क्षेत्र में बने वेंडिंग जोन का विस्तार कार्य वर्तमान में जारी है। निगम की टीम ने बताया कि इस स्थान को पूर्ण रूप से वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जाना है। लेकिन निर्माण स्थल पर कुछ ठेले और गुमटियाँ लगी हुई थीं, जिन्हें हटाने के लिए निगम का तोड़ू दस्ता मौके पर पहुंचा।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वेंडिंग जोन बनने के बाद यहां व्यापारियों को व्यवस्थित ढंग से स्थान मिलेगा। साथ ही, सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण की समस्या भी कम होगी। निगम का कहना है कि वेंडिंग जोन बनने से शहर की खूबसूरती और यातायात व्यवस्था दोनों में सुधार आएगा।

कोरबा नगर निगम का यह प्रयास न केवल फुटकर व्यापारियों को सुरक्षित स्थान देने की दिशा में है, बल्कि शहर को अतिक्रमण मुक्त और व्यवस्थित बनाने का भी एक कदम है.

Spread the word

You may have missed