नवीन कानून संहिताओं और व्यावहारिक पहलुओं को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

कोरबा 26 अपै्रल। नवीन कानून संहिताओं की गहराई से समझ और उनके व्यावहारिक पहलुओं को लेकर कोरबा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 25 अप्रैल 2025 को कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में संपन्न हुई, जिसमें कोरबा पुलिस के 131 विवेचक और अधिकारी शामिल हुए।

कार्यशाला का उद्देश्य भारतीय न्याय संहिता 2023 (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 (बीएनएसएस) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 (बीएसए) के प्रावधानों की व्यावहारिक जानकारी देना और विवेचना मेंआ रही चुनौतियों को समझते हुए समाधान प्रस्तुत करना था।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतीश ठाकुर सहित कोरबा जिले के समस्त राजपत्रित और गैर-राजपत्रित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में तीन प्रमुख न्यायिक अधिकारियों ने मार्गदर्शन प्रदान किया।

Spread the word

You may have missed