कांटाघर के सामने पलटा राखड़ लोड ट्रेलर, केबिन में फंसा वाहन चालक

कोरबा 10 फरवरी। जिले के कोरबा-कटघोरा मार्ग पर ग्राम गोपालपुर के आगे सड़क किनारे कांटा घर के पास राखड़ लोड ट्रेलर पलट गया। इसमें वाहन चालक बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा हैं की वाहन को पीछे करते समय ट्रेलर का पहिया गड्ढे में जाने से अनियंत्रित हो गया। वजन अधिक होने पर केबिन ऊपर टंग गया था। वाहन चालक केबिन में ही फंसा रहा। बाद में उसे नीचे उतरा गया।

मुख्य मार्ग के किनारे निजी कांटा घर है। बाँध से राखड़ लेकर आने वाले वाहन इसी स्थान पर तौल कराते हैं, लेकिन कांटा घर के आसपास की जमीन समतल नहीं है। यहां पर गड्ढे होने से आए दिन वाहन दुर्घटना का शिकार होते हैं। कांटावर संचालक की लापरवाही से सड़क भी खराब हो रही है। इसे समतल नहीं किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर होने पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।

Spread the word

You may have missed