R.O. No. 13952/23

कोरबा 23 जनवरी। दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी में कल देर रात सडक दुर्घटना में एनटीपीसी के विभागीय हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर विशाल तिवारी का मौत हो गया।
बताया जा रहा है डॉक्टर विशाल अपने क्वार्टर से अगारखार की और जा रहे थे तभी उनका कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार का एयर बैग भी खुल गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों द्वारा एनटीपीसी के विभागीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोरबा के एक निजी हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। उन्हें कोरबा ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनका मौत हो गया।
