R.O. No. 13952/23

कोरबा 20 जून। कल दोपहर हुए भीषण आगजनी में करीब 10 मरीज घायल हो गए। जिसमें 7 मरीजों को उपचार के लिए शहर के श्वेता नर्सिंग होम में दाखिल कराया गया है।
यहां एक मरीज की अत्याधिक दम घुटने से हालात गम्भीर बनी हुई है वहीं अन्य मरीजों का उपचार जारी है। मौके पर करीब 4 घंटे डटकर राहत बचाव कार्य को संपादित करने के बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा, एसपी यू उदय किरण, निगमायुक्त प्रभाकर पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ एस एन केसरी श्वेता नर्सिंग होम पहुंचे यहां उन्होंने मरीजों का हाल जाना।
