दो बाइक सवारों की हुई भिड़ंत, 5 गंभीर रूप से घायल

कोरबा 28 अप्रैल। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गत रात्रि छुरी में दो बाइक सवारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा हैं की इस घटना में बाइक सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमे दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना का वीडियो पास ही लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।

घटना के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के माध्यम से घायलों को नजदीकी कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्ति बरमपुर कोरबा के रहने वाले है और तीन लोग सलोरा निवासी है। फिलहाल कटघोरा पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई हैं।

Spread the word

You may have missed