कलेक्टर संजीव झा ने अपाक्स संगठन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन

कोरबा 16 फरवरी। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी अपाक्स संगठन के वार्षिक कैलेंडर 2023 का विमोचन कलेक्टर संजीव झा ने किया।

इस अवसर पर श्री झा ने सभी अधिकारी/कर्मचारीयों को अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने कहा साथ ही सभी को शुभकामनाएं दी। वहीं वरिष्ठ सलाहकार प्यारे लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास, सचिव आनंद देवांगन ने कलेक्टर को कैलेंडर भेंट किया। इस अवसर पर प्रकाश दास पडवाल, सुरेश कुमार द्विवेदी, मनोज विश्वकर्मा, अशोक कश्यप, कांति कुमार राठौड़, जीतराम श्रीवास. संजय चंदेल, एलएन मिश्रा आदि संगठन के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the word

You may have missed