राज्य सरकार को विकास से सरोकार नहीं: नेता प्रतिपक्ष चंदेल

कोरबा 30 दिसंबर। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रेकी में भाजपा की आम सभा हुई। विधानसभा के नेता-प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि प्रदेश के विकास को लेकर कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ सरकार का कोई सरोकार नहीं रह गया है। चुनावी वादे पूरे नहीं होने से हर वर्ग परेशान हैं। 4 साल का लंबा कार्यकाल गुजर गयाए लेकिन चुनावी वादे पूरे करने को लेकर अब तक सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।

आम सभा को रायगढ़ की सांसद गोमती साय, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के जिला संगठन प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, सहप्रभारी गोपाल साहू, गोविंद सिंह राजपूत, संतोष देवांगन, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, सतविंदर पाल सिंह बग्गा, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह, उमाभारती सराफ समेत अन्य मौजूद रहे।

Spread the word

You may have missed