March 8, 2026

सिख पंत के अनुयायियों ने गुरु नानकदेव जी का 553वां अवतरण दिवस मनाया

08-kr-15

कोरबा 08 नवम्बर। आस्था, विश्वास और मान्यताओं के अंतर्गत सिख पंत के अनुयायियों ने अपने प्रथम गुरु नानकदेव जी का 553वां अवतरण दिवस आज मनाया। कोरबा नगर और उपनगरीय क्षेत्रों के गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और गुरु वाणी गूंजी। इसके साथ संगत निहाल हुई। यहां पर आयोजित आम लंगर में काफी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने की परंपरा बनी हुई है जिसका निर्वहन मंगलवार को किया गया। इससे दो दिन पहले समाज ने सभी क्षेत्रों में विशाल शोभायात्रा निकाली और इसके माध्यम से जनमानस को संदेश देने का प्रयास किया। इसके अगले दिवस समय सारिणी के अनुसार अखंड पाठ प्रारंभ किया गया। जिसका समापन आज सुबह हुआ। गुरु पूर्णिमा को लेकर गुरुद्वारा परिसर को विशेष तरीके से सजाया गया। यहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। गुरुद्वारों की ग्रंथी के द्वारा गुरु वाणी का पाठ किया गया। इस मौके पर शबद कीर्तन ने विशेष प्रभाव छोड़ा। हजारों की संख्या में अनुयायियों सहित अन्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। दोपहर बाद यहां लंगर हुआ। लोगों ने भक्ति भाव के साथ इसमें हिस्सा लिया और खुद को धन्य बनाया।

FB_IMG_1770226758185
Markandey Mishra

About The Author

Spread the word