March 8, 2026

पचरा गांव में खेत में काटकर रखे धान को हाथियों ने खा लिया

07-kr-3

कोरबा 07 नवम्बर। वन मंडल कटघोरा के एतमानगर रेंज पहुंचे 43 हाथियों के झुंड ने पचरा गांव में खेत में काटकर रखे धान की फसल को भी खा गए। ग्रामीण दूर से शोर मचा कर हाथियों को खदेडऩे में जुटे रहे। उधर झुंड से अलग होकर घूम रहा दंतैल हाथी भी किनारे पहुंच गया, लेकिन उसे झुंड में शामिल नहीं किया जा रहा है। 3 रेंज जटगा एपसान की सीमा में होने की वजह से आसपास गांव में भी लोगों को सतर्क कर दिया है। केंदई रेंज से हाथी 2 दिन पहले ही एतमानगर रेंज पहुंच गए थे। हाथी रोज धान की फसल को खा रहे हैं।

रविवार शाम को हाथी पचरा के पास घूम रहे थे। इसके पहले हाथियों ने कारी छापर में धान की फसल को चौपट कर दिया। रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हाथियों की निगरानी के लिए टीम लगी हुई है। दंतैल भी आसपास घूम रहा हैए लेकिन हाथी उसे झुंड में शामिल नहीं कर रहे हैं। सबसे अधिक खतरा इसी से रहता है । इस वजह से ग्रामीणों को भी जंगल नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है। अभी धान कटाई का समय चल रहा है। फसल को काटकर किसान खेत में रखे हुए हैं। उसे भी हाथी खा जा रहे हैं। हाथी किस ओर जाएंगे इसलिए सभी रेंज को अवगत करा दिया है।

FB_IMG_1770226758185
Markandey Mishra

About The Author

Spread the word