images (9)
R.O. No. 13952/23

  रायपुर-   छत्तीसगढ़ आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज से 3 दिवसीय राज्योत्सव शुरू हो रहा है। नवा रायपुर में होने वाले आयोजन में बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस बार की थीम ‘सशक्त नारी-युवा उड़ान’ रखी गई है। समारोह में 41 राज्य अलंकरण और पुरस्कार दिए जाएंगे।

राज्योत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन ने 6 रास्तों से प्रवेश और 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है। सुरक्षा और सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। आयोजन स्थल पर लोगों की सुविधा के लिए 300 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल और 25 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगरों ने आयोजन स्थल को सजाया है। अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनियों में सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना को दिखाया जाएगा। 3 दिवसीय आयोजन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

 

आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम

राज्योत्सव में एक और 2 नवंबर को एयर शो होगा। इसमें भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर टीम और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम करतब दिखाएगी।

सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टर रायपुर में अभ्यास कर चुके हैं। सेंध लेक क्षेत्र में होने वाले प्रदर्शन में नौ विमानों के जरिए करीब 40 मिनट तक फॉर्मेशन और हवाई करतब दिखाए जाएंगे।

2 फरवरी को एयरफोर्स की टीम प्रदर्शन करेगी।
2 फरवरी को एयरफोर्स की टीम प्रदर्शन करेगी।

बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुति, अमित शाह करेंगे समापन

राज्योत्सव में बॉलीवुड कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पलक मुच्छाल, स्वस्ति मेहुल और अभिजीत भट्टाचार्य कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया शामिल होंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

नवा रायपुर का डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में तीन दिन तक आयोजन चलेगा।
नवा रायपुर का डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्योग एवं व्यापार परिसर में तीन दिन तक आयोजन चलेगा।

भव्यता के साथ व्यवस्थाओं की भी परीक्षा

राज्योत्सव में मंच, रोशनी और एयर शो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। आयोजन की सफलता इस बात पर भी निर्भर करेगी कि दर्शकों को मैदान तक पहुंचने, पार्किंग, बैठने और वापस लौटने में कितनी आसानी होती है।

3 दिवसीय आयोजन में प्रशासन की तैयारियों और अलग-अलग विभागों के बीच तालमेल की भी परीक्षा होगी।

 

6 रास्तों से पहुंचेंगे लोग, 40 हजार वाहनों की पार्किंग

राज्योत्सव में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 6 अलग-अलग रूट तय किए हैं। करीब 40 हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आयोजन के दौरान यातायात संभालना पुलिस और जिला प्रशासन के लिए अहम होगा।

वाहनों की पार्किंग से लेकर आयोजन स्थल तक लोगों की आवाजाही व्यवस्थित रखने की तैयारी की गई है। लोगों को दो प्रवेश द्वारों से आयोजन स्थल के अंदर लाया जाएगा। इससे भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

 

300 शौचालय, अस्पताल और 25 एंबुलेंस की व्यवस्था

आयोजन स्थल पर दर्शकों की सुविधा के लिए 300 शौचालय बनाए गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए 20 बेड का अस्पताल, आईसीयू और 25 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गई हैं।

इसके अलावा बिजली, पेयजल, सफाई और रोशनी की व्यवस्था की गई है। विशाल डोम में दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही करीब 60 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, ताकि दूर बैठे लोग भी कार्यक्रम देख सकें।

Spread the word