palti accident
R.O. No. 13952/23

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भैरमगढ़ के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। हादसे में 5 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, राहत कार्य जारी।

 

 

बीजापुर।   छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासनिक तौर पर अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

 

 

रायपुर-दुर्ग जा रही थी मनीष ट्रेवल्स की बस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ‘मनीष ट्रेवल्स’ की यात्री बस बीजापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर और दुर्ग के लिए रवाना हुई थी। जब बस भैरमगढ़ इलाके से आगे बढ़ रही थी, तभी वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाने और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

 

Spread the word