R.O. No. 13952/23
R.O. No. 13952/23

नईदिल्लीः केन्द्र सरकार ने पेंशनभोगियों को जीवित होने का सबूत की तारीख बढ़ाए जाने को लेकर सर्कुलर डाला है। बता दें कि सरकार ने पेंशनर्स के लिए हाल ही में एक नई सुविधा भी शुरू की है। डाकियों द्वारा पेंशनभोगियों को लाइफ सर्टिफिकेटऑनलाइन सबमिट करने के लिए घर तक सेवा देने वाला है, वैसे बता दे की इस सर्विस पर चार्ज लगेगा।
पेंशनभोगियों को साल में एक बार 30 नवंबर तक जीवित होने का दस्तावेज जमा करना पड़ता है। वही पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग केंद्र सरकार के सिविल कर्मचारी के पेंशन के साथ रिटायरमेंट बेनिफिट्स पर पॉलिसी बनाने वाला नोडल विभाग है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की समय सीमा बढ़ाए जाने को लेकर सर्कुलर डाला है।
