Oplus_131072

Oplus_131072

R.O. No. 13952/23

कोरबा 28 अक्टूबर। सॉफ्टबाल असोसिएशन कोरबा द्वारा उर्जा नगरी में सॉफ्टबाल लीग में सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत करते हुए सॉफ्टबाल असोसिएशन के सचिव मासन ने बताया कि यह खेल कोरबा जिले में पहला प्रयास है और जिसमें अंर्तराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी खेल का प्रदर्शन ऊर्जाधानी कोरबा में कर रहे हैं।

सन् 2002 से यह खेल छ.ग. राज्य में खेला जा रहा है यह बड़े गर्व की बात है कि हमारे छ.ग. से होनहार खिलाड़ी अपना जौहर दिखा चुके हैं पिछले 11 वर्षों में सीनियर जूनियर एवं सब जूनियर महिला एवं पुरुष वर्ग में लगभग 25 से 28 पदक छत्तीसगढ़ के लिए जीता है छत्तीसगढ़ का सीनियर पुरुष टीम ने लगातार 11 वर्ष तक पदक जीता है। जिसमें 2015 से 2021 तक स्वर्ण पदक जीता है। 25 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को खेल में संसाधनों की जरूरत है और खेल अलंकरण से सम्मानित लगभग 30 खिलाड़ीयों में से 06 खिलाड़ी साफ्टबाल खेल से नौकरी प्राप्त किए हैं सॉफ्टबॉल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि नरेन्द्र देवांगन पार्षद एवं युवा मोर्चा महामंत्री,हितानंद अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष, संजीव कंसल मुख्य अभियंता,गोवर्धन सिदार वरि.कल्याण अधि. सह मुख्य रसायनज्ञ,केआर टंडन जिला क्रीडा प्रभारी अधिकारी, एसके डेविड, नारायण दास महंत पार्षद,लालबाबू चौधरी अध्यक्ष, जितेन्द्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, मानस केसरवानी सचिव, राजेश कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष,राजेश पाण्डेय, दिब्येन्दु मृधा, भोला केवट, द्वारका चंद्रमा ,वेद शर्मा, विवेकानंद गोपाल, आशा ठाकुर,दीपा नायक, संगम दुबे,कुश शर्मा, मुकेश चौहान,कोच एवं समस्त खिलाड़ी उपस्थित थे

Spread the word