Oplus_131072

Oplus_131072

R.O. No. 13952/23

कोरबा 27 अक्टूबर। छग. विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत का बड़ा बयान सामने आया है। क्षेत्र में अवैध राखड़ डंप को लेकर महंत द्वारा विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से वाहन में राखड़ डंप करने वाले ड्राइवरों को मारने तक की बात कह दी।

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत नगरीय प्रशासन और पंचायत कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे थे इसी दौरान राखड़ डंप करने के मामले में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा की जिस किसी किसान के खेत में या जमीन पर राखड़ डंप किया जा रहा है उस ड्राइवर को मारे और उसका विरोध करे। ट्रकों के पहिये को पंचर करें तब इन्हें समझ आएगा। उन्होंने यह बयान देते हुए कहा कि ट्रक ड्राइवर को जान से नहीं मारें लेकिन उसे पीटकर ट्रकों के चक्कों को पंचर करें। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा बयान देना नहीं चाहिए लेकिन अब राखड़ ट्रांसपोर्टर और ट्रक ड्राइवर की मनमानी बहुत ज्यादा हो गई उनका विरोध करकेे ही उन्हें सुधारा जा सकता है.नेता प्रतिपक्ष द्वारा यह बयान आते ही सियासी माहौल भी गरमा गया है।

Spread the word