4 साल के बेटे की हत्या कर खूंटी पर टांग दी लाश, फिर कर ली आत्महत्या

झांसी. एक दिल दहला देने वाले मामले में युवक ने अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर उसकी लाश खूंटी पर दांग दी। वहीं पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस भी घर का नजारा देखकर दंग रह गई। पुलिस ने शवों को पोष्टमार्टम हेतु भेजवा दिया। फिलहाल पुलिस सभी एंग्ल से मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक झांसी में शहर कोतवाली अंतर्गत पठौरिया में रहने वाले नीलेश साहू की शादी करीब 10 साल पहले प्रेमनगर की प्रियंका के साथ हुई थी। शादी के करीब 5-6 साल बाद दोनों का एक बेटा हुआ था। युवक टैक्सी चलाकर जीवन गुजर-बसर कर रहा था। पुलिस की जांच में पता चला है कि युवक शराब पीने का आदी था। इसे लेकर पत्नी के साथ हमेशा उसका झगड़ा होता था। 29 मई को प्रियंका के भाई के बेटे का पहला जन्मदिन था। इसमें शामिल होने के लिए प्रियंका अपने पति नीलेश और 4 वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ मायके नैनागढ़ गई थी। भाई के बेटे के जन्मदिन खत्म होने के बाद भी महिला ससुराल लौटने से मना कर दिया। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। गुस्से में नीलेश अपने बेटे को लेकर घर लौट गया।

नीलेश दोबारा 1 जून को बेटे को लेकर फिर ससुराल नैनागढ़ गया। उस समय प्रियंका का भाई अपनी पत्नी को लेकर दूसरी बहन के घर गया हुआ था। वहीं प्रियंका की मां और पिता बेकरी में काम करने गए थे। घर में कोई नहीं था। एक बार फिर से दोनों के बीच घर वापस चलने और अन्य मामलों को लेकर झगड़ा हो गया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि नीलेश ने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो अपने 4 साल के मासूम बेटे हिमांशु को भी मार डाला और उसकी लाश को खूंटी पर लटका दिया। इसके बाद खुद किचन में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इधर जब प्रियंका भाई घर लौटा तो नजारा देख सन्न रह गया। उसने इसकी जानकारी माता-पिता के साथ ही पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घर में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। मामले में एसएसपी राजेश ने कहा कि परिवार से पूछताछ की गई है। महिला के परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। कल भी इनके बीच झगड़ा हुआ था। पति पर शराब पीने का आदि था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा और विवाद होता था। कल झगड़ा होने के बाद परिवार ने निर्णय लिया था कि पति-पत्नी अलग रहें। मामले की जांच चल रही है।

Spread the word

You may have missed