कोरबा 24 मार्च। नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे पर अमर बलिदानी सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किया गया। उनका स्मरण करते हुए सैकड़ो लोगों ने दीपक प्रज्वलित किए। उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किए गए। देश पर मर मिटने वालों को गीतों के माध्यम से भी याद किया गया।

हिंदू संगठनों की ओर से नेताजी सुभाष चौराहे पर बलिदान दिवस पर केंद्रित कार्यक्रम किया गया। मंत्र उच्चारण के बीच स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान नेताजी की प्रतिमा को जल और दुग्ध से स्नान कराया गया। राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक पंडित शिवराज शर्मा और डॉ राजीव सिंह ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत गाये। बालिकाओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति पर आधारित गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वीर शहीदों को फांसी दिए जाने की घटना का नाट्य रूपांतरण भी किया गया। इस अवसर पर स्वामी भजनानंद सेवा आश्रम केंदई की संचालिका गिरिजेश नंदिनी, सामाजिक कार्यकर्ता किशोर बुटोलिया, जुड़ावन सिंह ठाकुर सहित पूर्व सैनिक संगठन के सदस्य, स्थानीय नागरिक और मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की।

Spread the word

You may have missed