हाथरस कांड का मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, भगदड़ के बाद से था फरार

लखनऊ. हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़कर UP STF को सौंप दिया है। सत्संग का मुख्य आयोजक भगदड़ के बाद से फरार था। पुलिस ने उस पर 1 लाख का इनाम भी रखा था। वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि सरेंडर करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। 

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित फुलगढ़ी गांव में नारायण साकार हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे का मुख्य जिम्मेदार मानते हुए पुलिस ने मुख्य सेवादार और आयोजक देवप्रकाश मधुकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। देवप्रकाश मधुकर मूल रूप से एटा जनपद के गांव सलेमपुर गादुरी का रहने वाला है। 

देवप्रकाश मधुकर एटा शीतलपुर ब्लाक में मनरेगा में संविदा पर तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत है। रिपोर्टस के मुताबिक, मनरेगा में देवप्रकाश मधुकर को 20 गांव का दायित्व था। हालांकि उसे सभी दायित्वों से हटा दिया गया है। संविदा समाप्ति की जाएगी। देवप्रकाश, हाथरस में चल रही सत्संग वाले नारायण साकार हरि ‘भोले बाबा’ से भी जुड़ा हुआ है। गांव व आसपास के क्षेत्रों में भी सत्संग कराता रहा है। धार्मिक प्रवृत्ति का होने के चलते लोग आसानी से जुड़ते गए। 

Spread the word

You may have missed