सेवा ही संगठन अभियान अंतर्गत भाजपा कोरबा मंडल ने लॉकडाउन प्रभावित परिवारों को सूखा राशन वितरित किया

कोरबा 16 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोरबा नगर मंडल द्वारा सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत वैश्विक महामारी कोरोना बढ़ते संक्रमण व जिले में लागू लॉकडाउन के दौरान भी जनता की सेवा की जा रही है। भाजपा कोरबा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा ही संगठन को चरितार्थ करते हुए इस कठिन समय में जरूरतमंदों तक आवश्यक खानपान की सामग्री पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत संक्रमण व लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कोरबा नगर मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन प्रभावित परिवारों को सुखा राशन वितरित किया, साथ ही उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए लोगों से नियमों का पालन करने, बार बार साबुन से हाथ धोने, मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह भी किया।

बता दें कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण कोरबा सहित प्रदेश के सभी जिलों में पिछले 1 माह से अधिक वक्त से लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सारा काम धाम बंद हो जाने के कारण अनेक परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट आन पड़ा है। ऐसे ही परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन अभियान चलाया जा रहा है जिसे सफल बनाने में पार्टी के कार्यकर्ता भी जोर शोर से लगे हुए हैं।

Spread the word

You may have missed